
8 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन में एटा मंडी पूर्ण रूपेण बंद करने का ऐलान एवं एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर 10 दिसंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन महापंचायत के लिए किसानों को जागरूक करने की रणनीति तैयारएटा आज दिनांक 06 दिसंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने खदान में व्यापार समिति कृषि उत्पादन मंडी समिति एटा के कार्यालय पर व्यापारी साथियों के साथ बैठक की उक्त बैठक में भारत सरकार द्वारा किसान बिरोधी तीनो विलो के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम के तहत 8 दिसंबर को भारत बंद के आव्हान को सफल बनाने हेतु व्यापारी साथियों से वार्ता की गई जिसमें कृषि उत्पादन मंडी समिति को पूर्णरूपेण बंद करने एवं 10 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से एटा कचहरी से स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन महापंचायत को सफल बनाने हेतु मंडी में आने वाले सभी किसान भाइयों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आंदोलन में सहयोग करने हेतु प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रचार प्रसार करने की सहमति बनी साथ ही तय किया गया कि मंडी समिति सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने हेतु व्यापार मंडल के अन्या पदाधिकारियों से भी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समन्वय स्थापित कर 8 तारीख को भारत बंद को सफल बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही कल दोपहर बाद पदाधिकारी आपस में वार्ता कर व्यापक रणनीति तैयार करेंगे ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष मंडी समिति एटा, महेश वर्मा जी कार्यकारणी अध्यक्ष, रत्नाकर गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदीप यादव महामंत्री, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुकेश वर्मा, राजेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, गंगा प्रसाद वर्मा, अनिल यादव, अजीत पालीवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।