
*#Etah…* *कोरोना जांच में युद्धस्तर पर तेजी लाए स्वास्थ्य विभाग : डीएम* ◾बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत डीएम सुखलाल भारती ने समीक्षा बैठक की ◾बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं कन्ट्रोल रूम अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सर्विलांस टीमों को नियमित रूप से भ्रमण कर टेस्टिंग के संदिग्ध व्यक्तियों की सैम्पलिंग कराई जाए। डीएम ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए जनपद के भीड़ वाले इलाकों मुख्य बाजार, स्कूल, कॉलेज स्थानों पर जनसामान्य को जागरूक किया जाए। सरकारी कार्यालयों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कर कोविड हेल्पडेस्क को क्रियाशील किया जाए। शासन के निर्देशानुसार 40 प्रतिशत टेस्ट आरटीपीसीआर विधि, शेष 60 प्रतिशत टेस्ट रेपिड एण्टीजन विधि से हर हाल में सुनिश्चित किये जाएं। लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग, एसीएमओ डा. राम सिंह, बीएसए संजय सिंह सहित अन्य चिकित्सक, कमाण्ड सेंटर में तैनात अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे।