
#Etah…
कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम
कोरोना संक्रमित सकीट क्षेत्र के गांव करमचंदपुर निवासी 65 वर्षीय की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजन गत दिनों डायबिटीज और किडनी की समस्या के चलते आगरा के एनएन हॉस्पिटल ले गए थे। अब जिले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 27 हो गया है। शनिवार को तीन और मरीज कोरोना पॉजीटिव आए। इससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर जिले में 2397 पर पहुंच गई। वहीं स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 2218 पर पहुंच गया है।