जिला प्रशासन एवं नगरपालिका का दुकानदारों एवं राहगीरों ने किया धन्यवाद प्रकट

मुजफ्फरनगर। पूर्व में कई बार लिखा जा चुका था कि जिला परिषद के सामने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त रहती है जिसके चलते आए दिन राहगीरों एवं वाहन चालकों के चोट लग जाती थी तथा दुर्घटनाएं होती रहती थी। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने संज्ञान लेते हुए इस पुलिया को दुरुस्त कराया और यह पुलिया पूरी तरह ठीक हो चुकी है
इसकी मरम्मत होने के बाद राहगीरों का चलना काफ़ी सुगम हो गया है।
आसपास के सभी दुकानदारों ने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका का धन्यवाद किया है।
विदित हो कि कई बार इस संदर्भ में मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराया जाए इस पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त पुलिया बुक ठीक करा दिया गया है तथा वही दूसरी ओर आसपास के दुकानदारों ने जिला प्रशासन एवं नगरपालिका का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।