36590 नवनियुक्त शिक्षकों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए

एटा।प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 69000 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के अन्तर्गत द्वितीय चरण में 36590 नवनियुक्त शिक्षकों को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में जनपद के 406 नवनियुक्त शिक्षकांे को नियुक्तिपत्र वितरण करने हेतु वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा संासद हरनाथ सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर सहित अन्य जनप्रनिधियों, जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह आदि ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा ने सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्ति करते हुए नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक डायट जितेन्द्र सिंह, बीएसए संजय सिंह, एओ नरेन्द्र कुमार, एबीएसए एसपी सिंह, भारती शाक्य, वंदना सैनी सहित अन्य कर्मचारीगण, चैयरमैन निधौलीकलां देवलाल लोधी, भाजपा नेता सुशील गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारी संख्या में नवनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks