73 वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां संपूर्णता की ओर।
मानवता का महाकुंभ- संत निरंकारी समागम

एटा-3 दिसंबर2020, इस वर्ष विश्वभर की परिस्थितियों को देखते हुए निरंकारी मिशन का 73 वां वार्षिक संत समागम वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ 5 दिसंबर 2020 होने जा रहा है। देश एवं विदेश की विविधता से परिपूर्ण संस्कृति एवं संप्रभुता बहुरंगी छाप इस वर्चुअल निरंकारी संत समागम में देखने को मिलेगी।
वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां पूर्ण समर्पण भाव एवं सजगता के साथ सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों( जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं) को ध्यान में रखते हुए ही की गई है। समागम में सम्मिलित प्रतिभागियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सेनीटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज दूरी,मास्क है जरूरी) पूर्ण रुप से पालन किया गया।
इस वर्ष निरंकारी संत समागम में मुख्य विषय स्थिरता पर गीत, विचार एवं कविताएं प्रस्तुत की जाएंगी। जिसकी रिकॉर्डिंग कुछ टीम के सदस्यों को बुलाकर दिल्ली में ही की गई है। इसके अतिरिक्त देश-विदेश से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रमों को भी संयोजित किया गया है। जिसका प्रसारण वर्चुअल रूप में होगा।
यद्यपि यह तीन दिवसीय समागम वर्चुअल रूप में है फिर भी इसे सजीव रूप देने के लिए मिशन द्वारा दिन रात अनथक प्रयास किए गए ताकि जब इसका प्रसारण किया जाए तो भक्तों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्यक्ष समागम जैसी ही अनुभूति प्राप्त हो और यह है सब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा संभव हो पाया है।
समागम की झलकियां समागम का शुभारंभ 5 दिसंबर को साईं 4:30 बजे से होगा। जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानवता के नाम संदेश प्रेषित करेंगे। समागम का प्रसारण 5, 6 व 7 दिसंबर 2020 को तीनो दिन मिशन की वेबसाइट पर 4:30 से रात्रि रात्रि 9:00 बजे तथा संस्कार टीवी चैनल पर 5:30 से रात्रि 9:00 तक प्रसारित किया जाएगा।
सेवा दल रैली समागम के दूसरे दिन 6 दिसंबर को दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक रैली एक मुख्य आकर्षण के रूप में मिशन की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी इसके अतिरिक्त संस्कार टीवी चैनल पर अभी दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रसारित की जाएगी इस रैली में भारत वर्ष तथा दूर देशों से सेवादल के भाई-बहन शारीरिक व्यायाम खेलकूद विभिन्न कर्तव्य तथा मिशन की सिखलाई पर आधारित लघुनाटिकाओ है को कार्यक्रम के रूप में, दर्शाएंगे।यह रैली सतगुरु माता जी के आशीष वचनों से संपन्न होगी। *बहुभाषी कवि दरबार* समागम का तीसरा दिन 7 दिसंबर को समय 4:30 से रात्रि 8:30 तक सत्संग का कार्यक्रम होगा जिसका मुख्य आकर्षण एक बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्य शीर्षक *स्थिरता से नाता जोड़ के मन का, जीवन जीवन को हम सहज बनाएं* इस विषय पर विश्व भर के कभी सज्जन विभिन्न भाषाओं में अपने शुभाव को कविता के रूप में प्रस्तुत करेंगे।उसके बाद सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पवन वचनों द्वारा सभी श्रद्धालु आनंद प्राप्त करेंगे। *निरंकारी प्रदर्शनी* मिशन के इतिहास एवं विचारधारा को विभिन्न चित्र तथा चलचित्रो के माध्यम से दर्शाने वाली निरंकारी प्रदर्शनी एवं बाल प्रदर्शनी सभी भक्तों को आकर्षित करेगी। इस वर्चुअल रूप में यह प्रदर्शनी समागम के कुछ दिन पूर्व ही मिशन की वेबसाइट पर दिखाई जाएगी।जिसका लाभ विश्वभर के समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं प्रभु प्रेमी जन उठा सकेंगे।
इस समागम का मुख्य उद्देश्य सत्य,प्रेम,एकत्व पर आधारित शांतिपूर्ण सह अस्तित्व संयुक्त मानव समाज का निर्माण करना एवं अपने स्वभाव मैं स्थिरता को अपनाकर जीवन को सहज सरल बनाना है।