डीएम, एसएसपी के कुशल निर्देशन में जनपद के 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न,रिपोर्ट निशाकांतशर्मा

आगरा खण्ड शिक्षक, स्नातक निर्वाचन-2020

डीएम, एसएसपी के कुशल निर्देशन में जनपद के 34 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

डीएम, एसएसपी ने पोलिंग बूथों पर भ्रमण कर मतदान का लिया जायजा

एटा। जिला मजिस्ट्रेट सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आगरा खण्ड शिक्षक, स्नातक निर्वाचन 2020 के तहत जनपद के 34 पोलिंग बूथों पर जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। डीएम, एसएसपी ने इस दौरान जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य मतदान कार्मिकों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मतदान की स्वच्छता एवं गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जाए।

डीएम, एसएसपी ने इस दौरान सर्वप्रथम क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज, तहसील एटा सदर, जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज, विकास खंड कार्यालय सकीट, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट, प्राइमरी पाठशाला मिरहची, विकास खंड कार्यालय मारहरा, विकास खंड कार्यालय निधौली कला आदि स्थानों पर बने बूथों का औचक निरीक्षण किया। जनपद में देर शाम 05 बजे तक शिक्षक निर्वाचन के अंतर्गत 77.75 प्रतिशत मतदान एवं स्नातक निर्वाचन के तहत 46.86 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।

इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी देवानंद, क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खान आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks