पत्रकारों के हितों के लिये समर्पित है जीवन- कुमार प्रसाद

*पत्रकारों के हितों के लिये समर्पित है जीवन- कुमार प्रसाद* सोहनपुर, देवरिया। अपने घर वापसी पर *भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ* के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुमार प्रसाद गोड़ ने अपने भावपूर्ण सम्बोधन में कहा मेरा जीवन पत्रकार हितों के लिये समर्पित है और मैं आजीवन समाज व देश की सेवा करता रहूंगा। वे श्रीराम जानकी मन्दिर के सभागार में आयोजित अपने सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उनके इस वक्तव्य पर वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारियों व पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी *सरदार दिलावर सिंह* ने कहा कि कुमार साहब ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन में शक्ति है। खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय ने इनके घर वापसी की सराहना की। जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने स्वागत संबोधन में कहा कि कुमार साहब ने घर वापसी करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। और बधाई के पात्र है। इस अवसर पर चन्दन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, रविभूषण मणि तिवारी, शिव जी यादव, हनुमान कुमार जायसवाल, प्रो0 रविन्द्र यादव भोजपुरिया, बैद्यनाथ मिश्रा, जगरनाथ यादव आदि ने विचार रखे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks