
#Etah…
कोविड -19 की आरटीपीसीआर सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश
◾कोविड-19 के राज्य नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार ने जिला अस्पताल में पैथोलॉजी का निरीक्षण किया
◾स्टाफ से होने वाली कोविड-19 जांच के बारे में जानकारी ली
◾शनिवार को राज्य नोडल अधिकारी जिला अस्पताल पैथोलॉजी में पहुंचे। जहां पर उन्होंने ट्रू-नेट मशीन, एंटीजन रैपिड किट से होने वाली जांच के बारे में फार्मासिस्ट, एलटी से जानकारी की। जिला अस्पताल के फिजीशियन, ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सकों, एलटी को आरटीपीसीआर सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। निरीक्षण के दौरान राज्य नोडल अधिकारी के साथ जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह मौजूद रहे।