पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

(1)- थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त रवेंद्र पुत्र मकरन्द निवासी नगला सुन्दर को ग्राम नगला सुंदर रोड़ के पास से 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर मु0अ0स0- 539/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

(2)- थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त भारती कुमार पुत्र श्योराज सिंह निवासी नगला घनश्याम थाना जलेसर को ग्राम निधौली कला रोड़ के पास से 45 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर एटा पर मु0अ0स0- 492/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks