एक वर्ष पूर्व हुये शिक्षक हत्याकांड में आज तक नही हुई कोई गिरफ्तारी

एक वर्ष पूर्व हुये शिक्षक हत्याकांड में आज तक नही हुई कोई गिरफ्तारी
एटा,
जनपद एटा के मलावन थाना क्षेत्र के ग्राम सकतपुर में 1 वर्ष पूर्व शिक्षक राजेश कुमार सिंह हत्याकांड में आजतक भी मुल्जिमानो की कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आज उनके माता-पिता ने शिक्षक राजेश की प्रथम पुण्यतिथि मनाई, शिक्षक राजेश के पिता पुलिस में दरोगा पद से रिटायर हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनकी कोई आजतक मदद ना करके ,आत्महत्या और रफा-दफा करने का प्रयास करती रही है ।शिक्षक के पिता का आरोप है कि मेरे पुत्र की षड्यंत्रकारियो ने हत्या कर दी। मेरे पुत्र की हत्या करने में उसकी पत्नी शीतला देवी, गुड्डू उसके पिता भाई आदि लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश पर धारा 302 में मुल्जिमानों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है ।लेकिन मैं दर दर आजतक भटक रहा हूं आज तक पुलिस ने इतनी जहमत नहींउठाई, कि वह मेरे पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार भी कर पाते हैं। आज हम लोग अपने परिवार में अपने पुत्र राजेश कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मना रहे हैं इस दुख के साथ कहना पड़ रहा है। कि जिस पुलिस की सेवा करते हुए मैं रिटायरमेंट हो गया ।आज पुलिस मेरी मदद करने को तैयार नहीं ,उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार जनसंपर्क बना हुआ है। औरउक्त मामले को रफा दफा करने में लगे हुए हैं ।उन्होंने यह भी कहा कि 1 हफ्ते के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई ।तो वह पूरे परिवार सहित या तो धरने पर बैठेगा या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगा। और पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी में है। राजेश कुमार सिंह के पिता ने उत्तर प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री से यह आशा जाहिर की है। कि वह उत्तर प्रदेश की पुलिस को आदेशित करें कि उनके बेटे के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और मेरी व मेरे परिवार की भी रक्षा और सुरक्षा की जावे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks