
*#Firozabad….* *दूसरे समुदाय के युवक संग मिली लापता युवती* *हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का हंगामा* हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र की रहने वाली युवती कई दिनों से लापता थी। चंदपा थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। युवती पहले से शादीशुदा है। शनिवार की सुबह हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि हाथरस निवासी दूसरे समुदाय का युवक उक्त युवती के साथ ककरऊ कोठी क्षेत्र में बंजारों की बस्ती में रह रहा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर बस्ती में पुलिस भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हाथरस पुलिस और युवती के परिजनों को भी सूचना दी गई है।