ट्रेन के सामने कूदकर पूर्व सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश

ट्रेन के सामने कूदकर पूर्व सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, ट्रैक पर मिली क्षत-विक्षत लाश

अम्बेडकरनगर:
कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में भीटी थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर थाने लाई।
कश्मीर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की ट्रेन से काटकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगाँव रेलवे क्रासिंग के निकट हुई जहां ट्रेन से कटकर विश्वनाथ दूबे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सीआरपीएफ जवान पारिवारिक कलह से परेशान था जिसके कारण ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दिया। मृतक भीटी थानाक्षेत्र के महापार गाँव का रहने वाला था तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत रहते हुए कश्मीर में तैनात था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks