दिन पूर्व मोहल्ला शास्त्री नगर में हुई मां-बेटे की हत्या की घटना में प्रकाश में आया आरोपी जोधपाल गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व मोहल्ला शास्त्री नगर में हुई मां-बेटे की हत्या की घटना में प्रकाश में आया आरोपी जोधपाल गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअसं- 816/20 धारा 302, 120बी भादंवि* की घटना में प्रकाश में आए आरोपी जोधपाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 26.11.2020 को शास्त्रीपुरम निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी के पड़ोस के मकान में एक महिला व उसके 8 वर्षीय पुत्र का शव पड़ा हुआ है तथा उस मकान से अंतिम बार उसके पति को ही निकलते देखा है तथा रात्रि में जोधपाल को भी उसी मकान में देखा गया था। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 816/20 धारा 302, 120बी भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना‌ प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.11.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में प्रकाश में आए आरोपी जोधपाल को जीटी रोड मंडी गेट के सामने से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- जोधपाल पुत्र चोखे लाल निवासी कुसाड़ी थाना कोतवाली देहात एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह
2- आरक्षी अनिल कुमार
3- आरक्षी पंकज कुमार
4- आरक्षी चालक चित्रपाल सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks