
एटा~ थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा *मु.अ.सं- 186/2020 धारा 363/366 भादवि व 5/6 पोस्को एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.11.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता/पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित अभियुक्त संजीव पुत्र विष्णु उर्फ विशुन दयाल निवासी अमरौली थाना अलीगंज जनपद एटा को न0 कलू चौराहा, लटूरी सिंह इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
संजीव पुत्र विष्णु उर्फ विशुन दयाल नि0 अमरौली थाना अलीगंज जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक
- का0 हरिओम सिंह
- का0 कृष्ण कुमार
- का0 रवि कुमार।