
#Mathura….
मथुरा के NH-2 पर पुलिस एनकाउंटर
फायरिंग में व्यवसायी की मौत, भीड़ ने थाना घेरा
पुनहाना मेवात निवासी डेयरी व्यवसाय टाटा सूमो में सवार होकर शुक्रवार देर रात मथुरा की ओर आ रहे थे। एसपी देहात श्रीशचंद्र का कहना है कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। पुलिस ने उस बाइक का पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार बदमाशों की गोली पीछे आ रही टाटा सुमो सवार व्यवसायी पुनहाना निवासी निजाम के लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार इस घटना में निजाम की मौत हो गई।
वहीं आरोप यह भी है कि पुलिस ने सूमो में बदमाश समझकर केडी मेडिकल कॉलेज पर बैरिकेड लगा दिए और सूमो पर फायरिंग कर दी, जिससे व्यवसायी निजाम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुनहाना के लोग कोसी पहुंच गए। पुनहाना के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कोसी थाने का घेराव कर लिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने गोली मारी है। जानकारी के अनुसार कोसी की कोटवन चौकी ने सूचना दी थी कि सूमो में बदमाश हैं। उसी के आधार पर पुलिस पीछा कर रही थी।