
भोपाल//मध्यप्रदेश भोपाल के अम्बेडकर चौराहे पर मनाया जा रहा है सविधान स्थापना दिवस। बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुई कार्यक्रम की शुरुआत। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व बहुसंख्यको पर खुलेआम हो रहे अन्याय अत्याचारों के खिलाफ बुलंद की जा रही है आवाज़। राष्ट्रीय परिसंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम। दौरान संविधान रक्षा कर उसे बचाने, प्रजातंत्र बचाने के लिए Evm (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) हटाने और निजीकरण बन्द करने का आह्वान किया जा रहा है। कार्यक्रम में एस एस कुमरे,ओ पी अहिरवार,के आर सिंह,के एस गंगवार,एस पी सिंह,आर एन ठाकुर,अमरदीप कंसोरिया,सुनील बोरसे,एस डी वंशकार,एम डी किरार जगन सोलंकी सहित सेकड़ो परिसंघ के समर्थक मैजूद रहै।