
कृषि विभाग की बड़ी लापरवाही……
किसानों के साथ बीज विक्रेता कर रहा है फ्राॅड जिम्मेदारों
की मिलीभगत की आंशका
बीज की दुकान पर बिक रहा एक्सपायरी डेट का बीज
एटा। किसानों को लेकर एक तरफ तो देश की राजनीति गरमाई हुई है किसानों को साधने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार भले ही तमाम प्रयास कर रहे हैं लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी उनके प्रयासों को पलीता लगाने में लगे हुए हैं समय-समय पर बीज केन्द्रों पर भले ही कृषि विभाग द्वारा जांच की जाती हों लेकिन सकीट क्षेत्र में एक बीज विक्रेता किसानों के साथ जमकर लूट कर रहा है और एक्सपायरी डेट के बीजों को किसानों को बेचने में कोई परहेज नहीं कर रहा है आखिर एक बीज विक्रेता के इतने हौसले बुलंद कैसे हैं जो इस तरह के फ्राॅड किसानों के साथ कर रहा है कहीं विभागीय किसी भ्रष्ट कर्मचारी की सह तो नहीं यह जरूर जांच का विषय है।
दरअसल करीब पांच दिन पूर्व एक किसान ने 100 ग्राम प्याज का बीज SACHIN 777 GAVRAN LR- 241 का पैकेट सकीट क्षेत्र की ओंछा रोड पर स्थित विसारक के नाम से मशहूर दुकान से 250 रुपये में खरीदा जब उसे लगा की बीज सही नहीं है तो किसान ने उस पैकेट को ढंग से देखा तो पैकेट पर एक्सपायरी डेट 28-02-2021 अंकित थी।
लेकिन जब गौर से देखा तो उस जगह पर स्टिकर लगा हुआ था जब उसको छुटाया तो उस फ्राॅड दुकानदार की पोल खुल गई दरअसल उस बीज की एक्सपायरी डेट 10-03-2020 को ही समाप्त हो चुकी थी। इस समय फसल बोने का समय है ऐसे में बड़ी संख्या में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर बड़ी संख्या में बीज दुकानों में भरे होंगे तो ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी आखिर कहां सोए हुए हैं या सिर्फ AC ROOM में बैठकर दुकानों की चेकिंग कर लेते हैं अगर दुकानों पर जाकर चेकिंग करते हैं तो दुकानदार को अधिकारियों का डर क्यों नहीं जो खुलेआम अपनी दुकानों में एक्सपायरी डेट का बीज बेच रहे हैं या फिर कृषि विभाग के अधिकारी कर्माचारियों की कृपा इन फ्राॅड बीज दुकानदारों पर बरस रही है यह जरूर जांच का विषय है।