
एटा – थाना मारहरा पुलिस द्वारा लूट व चोरी के मामलों में वांछित चल रहे 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया शातिर लुटेरे अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी के 7800 रुपयों सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लूटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत *मुअसं- 104/19 धारा 498, 401, 420, 468, 471 भादवि* में वांछित चल रहे 20-20 हजार रुपए के दो शातिर इनामिया लुटेरों को अवैध असलहा कारतूस व नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 24.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 104/19 धारा 498, 401, 420, 468, 471 भादवि में वांछित चल रहे दो शातिर इनामिया लुटेरों को पीएसी रोड पर नगला परसी के सामने बाग के सहारे बनी मठिया के पास समय 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी व मौके से दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस व 7800 रुपये बरामद किये गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। रुपयों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया की करीब 2 माह पूर्व ग्राम मोतीपुर पचपेड़ा में मनीष कुमार के यहां चोरी की थी जिसके संबंध में थाना मारहरा पर मुअसं 180/20 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत है, उसी चोरी के सामान को बेच कर जो पैसे आए थे उसमें से यही पैसे शेष बचे हैं। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- राशिद उर्फ काले उर्फ करुआ पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला सेम्बान थाना निधौली कला जनपद एटा।
2- शाहरुख पुत्र शकील निवासी बड़ा मोहल्ला शाहबुज्जी गंज थाना व कस्बा सिकंदराराऊ जनपद हाथरस।
बरामदगीः-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 12 बोर
3- 7800 रुपए (चोरी किए हुए सामान को बेचकर)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी
2- उपनिरीक्षक श्री बलवंत सिंह
3- उपनिरीक्षक श्री प्रभुदयाल
4- आरक्षी शिवराज सिंह
5- आरक्षी हर्ष तोमर
6- आरक्षी मनोज कुमार
7- आरक्षी चालक जगवीर सिंह।