परिजनों की डांट से नाराज हो 17 वर्षीय बालक ने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस ने अथक प्रयास कर किया सकुशल बरामद, परिजनों ने की एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा।

एटा ~ दिनांक 24.11.2020 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम मरथरा निवासी श्री ओमप्रकाश बघेल पुत्र बद्रीनाथ द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गई कि उनका 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सुबह करीब 06.30 बजे से लापता है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर को स्वाट एवं सर्विलांस टीम की सहायता लेकर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच बालक की तलाश शुरू कर दी गई। इसी बीच परिजनों को एक फोन काल पर बालक के अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिली, परिजनों ने यह बात पुलिस को बताई तो बच्चे की तलाश और भी सघन रूप से की जाने लगी। पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती थानों की घेराबंदी कर फोन की लोकेशन ट्रेस कर बालक को देर रात्रि समय करीब एक बजे ग्राम मरथरा के पास खेत जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालक ने जब सारी सच्चाई बयां की तो सभी हैरान रह गए। बच्चे ने बताया कि परिजनों द्वारा डांट दिए जाने से वह नाराज होकर घर से चला गया था, गुस्से में जब काफी समय घर से बाहर हो गया तो उसे इस बात का भय सताया कि कहीं अब घर वापस जाने पर उसके माता-पिता उसकी पिटाई ना कर दें। इसी मार से बचने के लिए उसने आवाज बदलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही उपरांत परिजनों को बुलाकर किशोर को उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया गया। परिजनों द्वारा अपने बालक को सकुशल पाकर एटा पुलिस की काफी सराहना की गई है, साथ ही आमजन द्वारा भी पुलिस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।