
*. शिया धर्म गुरु डॉ कल्बे सादिक का* *लखनऊ में इंतकाल!* *—————————————-* ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार की रात 10 बजे निधन हो गया। कल्बे सादिक के बेटे सिब्तैन नूरी ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उनको लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार की रात को अंतिम सांसे ली। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक इन दिनों गंभीर रूप से बीमार थे। वह एरा मेडिकल कालेज के आईसीयू में कई दिनों से एडमिट थें। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं मौलाना डॉ. कल्बे सादिक। मौलाना कल्बे सादिक को प्रगतिशील दृष्टि का माना जाता है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया है। https://twitter.com/ANINewsUP/status/1331281886077861893?s=20 लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में उन्होंने यूनिटी कालेज स्थापित किया है। यूनिटी कालेज दो शिफ्टों में चलता है। दूसरी शिफ्ट में चलने वाली क्लास में गरीब तबके के बच्चो को मुफ्त लेकिन क्वालिटी शिक्षा दी जाती है। मौलाना कल्बे सादिक ने तौहीदुल मुस्लेमीन ट्रस्ट की स्थापना की थी। इस ट्रस्ट के जरिये मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने हजारों छात्रों की शिक्षा व्यवस्था की है। कमजोर तबके की लड़कियों की पढ़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना काफी पैसा खर्च करते हैं। इस ट्रस्ट के जरिये सभी धर्मों के जरूरतमंदों की शिक्षा, चिकित्सा और शादियों की व्यवस्था की जाती है। पिछले काफी समय से मौलाना डॉ. कल्बे सादिक कैंसर की समस्या से ग्रस्त थे। उनका दिल्ली में आपरेशन भी हो चुका था।