आगरा ब्रेकिंग
“सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड” मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, दरोगा गोली लगने से घायल

आगरा के सैंया थाने के सिपाही सोनू कुमार चौधरी की हत्या के मामले में फरार आरोपी हेत सिंह से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। हेत सिंह और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से थाना सैंया के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडे घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हेत सिंह को पकड़ लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के दो साथी फरार हो गए।