
#Agra….
ताजमहल पर महामारी एक्ट का उल्लंघन, बंद हो सकता है स्मारक
अधीक्षण पुरातत्वविद ने पुरातत्व महानिदेशक को पत्र लिखा
ताजमहल पर महामारी ऐक्ट का उल्लघंन हो रहा है। वीकएंड पर निर्धारित संख्या 5000 से ज्यादा सैलानी ताज का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ऑनलाइन टिकट तो पांच हजार से ज्यादा बुक नहीं हो रहीं हैं, लेकिन पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ द्वारा सैलानियों को अतिथि बताकर प्रवेश दिला दिया जाता है। इससे ये संख्या पांच हजार से ज्यादा हो जाती है। मना करने पर झगड़ा होता है। इस बारे में अधीक्षण पुरातत्वविद ने पुरातत्व महानिदेशक को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने पुरातत्व महानिदेशक को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। महामारी ऐक्ट का उल्लंघन देखते हुए ताज को बंद करने का भी फैसला लिया जा सकता है।