वाहनों के 128 ई-चालान पर 134500 रुपये जुर्माना किया गया है


एटा।यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2020 आज दिनांक 23-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ जनपद में सम्भ्रान्त नागरिको के साथ साथ ट्रान्सपोर्ट एसोशिऐसन, व्यापार मण्डल और स्थानीय समाज सेवी संस्थाओं को एकत्रित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं विहित गति सीमा व मदिरा /मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी । शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंग्स लगायीं गयी व 7 वैनर लगाये गये 7 पोस्टर चिपकाये गये 650 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 128 ई-चालान पर 134500 रुपये जुर्माना किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks