वांछित अभियुक्त हरिओम अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, लूटी गई नकदी 01 लाख 10 हजार रुपये बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता – कोतवाली नगर क्षेत्र में फौजी गैस सर्विस कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना का वांछित अभियुक्त हरिओम अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, लूटी गई नकदी 01 लाख 10 हजार रुपये बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चोर एवं लुटेरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में फौजी गैस सर्विस कर्मचारियों के साथ हुई लूट की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त हरिओम को लूटी गई नकदी व अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 03.09.2020 को वादी श्री सत्यदेव गुप्ता पुत्र नाथूराम गुप्ता संचालक फौजी गैस सर्विस ठण्डी सड़क एटा निवासी अवागढ़ हाउस थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 03.09.2020 को समय शाम करीब 08.13 बजे वादी की गैस एजेंसी का मुनीम अमित सोलंकी व योगेश गुप्ता मोटर साइकिल से गैस बिक्री का 710358/ रुपया लेकर वादी को देने उसके घर के गेट पर पहुॅचें ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे अपाचे सवार तीन लड़कोें ने उनसे तमंचों के बल पर रुपयों भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 586/2020 धारा 394, 120बी व 411 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त हरिओम को मंडी गेट के सामने से समय करीब 8:45 बजे एक तमंचा दो जिंदा कारतूस व लूटी गई नकदी ₹110000 के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मु.अ.सं- 804/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- घटना से संबंधित अन्य अभियुक्तों को पूर्व में लूटी गई नकदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- हरिओम बघेल पुत्र खचेर पाल निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी-
1- एक तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।
2- ₹110000 नकदी (लूटी हुई)

अभियुक्त हरिओम का आपराधिक इतिहास
1- मु.अ.सं- 230/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
2- मु.अ.सं- 251/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
3- मु.अ.सं- 252/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
4- मु.अ.सं- 539/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
5- मु.अ.सं- 558/006 धारा 41/102 सीआरपीसी थाना के नगर एटा
6- मु.अ.सं- 580/006 धारा 3 यू०पी० गुण्डा एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
7- मु.अ.सं- 269/006 धारा 23 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
8- मु.अ.सं- 551/006 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
9- मु.अ.सं- 559/006 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर एटा
10- मु.अ.सं- 103/006 धारा 307 पुलिस मुठभेड कोतवाली देहात एटा
11- मु.अ.सं- 104/006 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोतवाली देहात एटा
12- मु.अ.सं- 462/006 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
13- मु.अ.सं- 1073/007 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
14- मु.अ.सं- 169/014 धारा 392 भादवि हरिपर्वत आगरा
15- मु.अ.सं- 532/006 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
16- मु.अ.सं- 660/008 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा
17- मु.अ.सं- 1164/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा
18- मु.अ.सं- 1165/17 धारा 41/102 सीआरपीसी 411 भादवि कोतवाली नगर एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार
2- निरीक्षक अपराध श्री राम अवतार सिंह
3- आरक्षी चित्रपाल सिंह
4- आरक्षी अनिल कुमार
5- आरक्षी चालक राजीव कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks