अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.11.2020 समय 20.05 बजे थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सराय अड्डा कस्बा अलीगंज बाईपास शौचालय के सामने बने शमशान की दीवार के पीछे से एक अभियुक्त अमन उर्फ भूरा पुत्र हरिबाबू निवासी मौ0 सुदर्शनदास कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना अलीगंज पर *मु0अ0सं0- 400/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः

  1. अमन उर्फ भूरा पुत्र हरिबाबू निवासी मौ0 सुदर्शनदास कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा। बरामदगी
    1- 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह
  2. का0 तेजवीर सिंह
  3. का0 धर्मेन्द्र कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks