MP में लग सकता है गौ-टैक्स, CM शिवराज बोले- हो रहा विचार

मध्य प्रदेश के भोपाल में कल गौ-कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में गौ-टेक्स लग सकता है. राज्य सरकार इस पर विचार कर रही है.
अभ्यारण्य में गौ संरक्षण से जुड़े उपायों पर विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से पुराने जमाने में लोग घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकालते थे ठीक उसी तरह सरकार भी जनता से थोड़ा सा टैक्स लेकर गौमाता के लिए वसूल कर ले ताकि गौशाला के काम आ जाए.
इसके अलावा चौहान ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में 2000 नई गौशालाएं खोली जाएंगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सरकार की कोशिश होगी कि सरकारी दफ्तरों में अब गोमूत्र से बने फिनाइल का ही इस्तेमाल किया जाए इसके लिए भी आने वाले समय में रूपरेखा बनाई जाएगी.