
*#Etah..लोन वितरण की समस्याओं का जल्द से जल्द हो निस्तारण-एडीएम* प्रमुख सचिव महोदय के निर्देशों में कलेक्ट्रेट सभागार पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोन वितरण सुनिश्चित करने हेतु एडीएम प्रशासन, की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीएम द्वारा लोन वितरण में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर जल्द से जल्द स्वीकृत शत-प्रतिशत लोन वितरित करने का बैंक प्रबंधक एवं डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटरो को निर्देश दिये। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी बैंकर्स से समन्वय कर लक्ष्य की पूर्ति कराये। बैठक में जनपद के बैंक प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला आग्रणी बैंक प्रबंधक, अधिशासी अधिकारी,शहर मिशन प्रबंधक एव सामुदायिक आयोजक उपस्थित रहे