
#Etah…
फसल की रखवाली कर रहे किसान की गला दबाकर हत्या
थाना मिरहची के गांव नगला नरायन की घटना
गजाधर (63) शुक्रवार रात को खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। शनिवार सुबह गजाधर घर नहीं पहुंचे तो बेटा नीटू खेत पर पहुंचा। खेत पर गजाधर मृतावस्था में पड़े मिले। मृतवस्था में पड़ा देख बेटा की चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल पहुंचे बेटा नीटू ने बताया कि पिता की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।