हेडफोन बना मौत का सबब, बुरहानपुर के दो लड़के ट्रेन से कटे, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

हेडफोन बना मौत का सबब, बुरहानपुर के दो लड़के ट्रेन से कटे, 50-60 टुकड़ों में बिखरा शव

मध्यप्रदेश: बुरहानपुर में दो लड़कों के लिए हेडफोन मौत का सबब बन गया। दरअसल, दोनों लड़के हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। उसकी आवाज हेडफोन के चक्कर में उन्हें सुनाई नहीं दी और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों के शवों के 50 से 60 टुकड़े हो गए।
विज्ञापन

कर्नाटका एक्सप्रेस बनी काल
इरफान (19) और कलीम (16) बुरहानपुर के बिरोदा गांव के रहने वाले थे। दोनों लड़के शुक्रवार शाम ट्रैक के रास्ते बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों ही लड़कों ने हेडफोन लगाया हुआ था। इसी बीच पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी

हादसे के बाद जब ट्रेन लालबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो ड्राइवर ने घटना की सूचना अफसरों को दी। ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के ट्रैक पर चल रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला, जिस कारण दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

दो धड़ मिले, शेष शरीर के परखच्चे उड़े
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए।

वहीं, इस घटना के चलते दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वाघोड़ा में गोदान एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें आधे घंटे तक रुकी रहीं। शाम सात बजे के बाद ट्रैक पर ट्रेनों का यातायात फिर से शुरू हो पाया। दूसरी तरफ, दोनों ही युवकों के घर पर मातम पसरा हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks