एटा क्वारन्टीन सेंटर की सुरक्षा में सेंध
चार सदिग्ध भागे तीन पकड़े दो फरार
एटा । शहर के जेएलएन डिग्री कॉलेज में बनाये गये क्वॉरंटीन सेंटर की सुरक्षा में सेंध लगा कर चार कोरोना संदिग्ध फरार होने की सूचना ने प्रशासन में हड़कम्प मचा दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागे चार संदिग्ध लोगों में एक महिला और तीन पुरुष सामिल है,जिन्हें क्वॉरंटीन किया गया था । भागे सन्दिग्ध लोगों में तीन को पकड़ कर पुनः क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश तेज कर दी है ।