विस्फोट से उड़ गई कई घरों की छत, दो की मौत, दर्जनभर लोग घायल

विस्फोट से उड़ गई कई घरों की छत, दो की मौत, दर्जनभर लोग घायल

मेरठ। जिले के एक गांव में देर शाम हुए जोरदार विस्फोट से कई घरों की छत उड़ गई। विस्फोट में दो लोगों के मरने और दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना थाना फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर की है। जहां देर शाम अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गई। विस्फोट से गांव में दहशत फैल गई। विस्फोट में कई परिवार मलबे में दब गए।
जानकारी के अनुसार फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज,निसार, सलेक के मकान पास पास ही बने हुए हैं। यहां मंगलवार को निसार के मकान में अचानक भीषण विस्फोट हुआ। जिसके चलते चारों मकानों की छतें उड़ गईं। भीषण विस्फोट में चारों परिवारों के कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक परिवार के चार लोगों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा। वहीं पुलिस मलबे में दबे अन्य लोगों को भी निकालने में जुटी है।
बताया जा रहा है की विस्फोट गैस सलेंडर के फटने से हुआ है। हालाकि अभी अधिकारियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks