महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों में करें त्वरित कार्यवाही

महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों में करें त्वरित कार्यवाही

एटा ~ पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज ने किया जनपद एटा भ्रमण, राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश। आज दिनांक 18.09.2020 को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ श्री पीयूष मोर्डिया द्वारा जनपद आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर सलामी लेने के पश्चात पुलिस लाइन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज अलीगढ़ द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करें, थाने पर आने वाले प्रत्येक फ़रियादी से नम्र व्यवहार बरतें तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं सम्यक निराकरण करें। लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के साथ ही उनकी मोनिटरिंग भी की जाए। इसके अतिरिक्त टाॅप10 अपराधियों के विरूद्ध शत-प्रतिशत कार्यवाही, जघन्य मामलों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks