पहले दबंगों ने की दलित किशोरी से घिनौनी हरकत, अब सिस्टम कर रहा

पहले दबंगों ने की दलित किशोरी से घिनौनी हरकत, अब सिस्टम कर रहा

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार रात दलित किशोरी से तीन दबंगों ने दुष्कर्म किया. अब न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता और उसकी मां को पुलिस और अधिकारी दो दिन से दौड़ा रहे हैं. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में है.

एटाः जिले में सोमवार रात एक दलित किशोरी से तीन दबंगों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची मगर वहां सुनवाई नहीं हुई. मंगलवार को पीड़ित पक्ष तहसील दिवस भी पहुंचा मगर वहां भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई. पीड़ित पक्ष अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाकर न्याय की गुहार लगा रहा है. वहीं, दुष्कर्मियों में एक पूर्व प्रधान बताया जा रहा है.

गई थी भाई को शौच करानेसोमवार को किशोरी अपने घर के पास बने शौचालय में 6 वर्षीय छोटे भाई को शौच कराने ले गई थी. पीड़िता का आरोप है कि वहां गांव का एक पूर्व प्रधान और उसके दो साथी आ गए. वह उसे जबरदस्ती खींचकर ले गए और बलात्कार किया. पीड़िता ने परिजनों से जब आपबीती बताई तो उसे लेकर उसकी मां थाने पहुंची मगर कोई सुनवाई नहीं हुई.दो दिन से लगा रहे चक्करपीड़िता की मां ने बताया कि दो दिन से तहसील दिवस, बड़े अधिकारियों सबके यहां चक्कर लगा रहे हैं पर अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दो दिन से थाने और तहसील के चक्कर लगा रही है, मगर कोई सुनने वाला नहीं है.पूर्व प्रधान पर आरोपपीड़िता ने गांव के ही एक पूर्व प्रधान और दो अन्य लोगों पर आरोप लगाया है. पीड़िता और उसकी मां तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर लेकर घूम रही हैं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे.भीम आर्मी पहुंची मदद कोइस मामले में भीम आर्मी भी आगे आ गई है. अपने आपको भीम आर्मी का मैनपुरी से जिलाध्यक्ष बताने वाले अमरदीप बुधवार को पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि दलितों का लगातार शोषण हो रहा है. किशोरी के साथ जघन्य घटना हुई है. अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगी तो हम आंदोलन करेंगे.कार्रवाई का आश्वासनजब इस मामले में पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है. थाने से भगाने की जैसी कोई बात नहीं है. जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks