लूट व हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, ग्राम झकरई में हुई लूट व हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 394/20 धारा 302, 394 भादंवि* की घटना से सम्बंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 17.10.2020 को वादी श्री धीरज पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज, एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी का भाई‌ आदेश दिनाँक 16.11.2020 की रात्रि में नीचे घर पर सोए हुए थे तभी गांव के ही राशिद व शानू समय करीब 1:30 बजे घर में घुस आए तथा चार्जिंग पर लगा फोन निकालकर भागने लगे वादी के भाई द्वारा दोनों अभियुक्तों का पीछा करने पर दोनों ने वादी के भाई के सिर में डंडे से वार कर दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 394/20 धारा 302, 394, भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 17.10.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे आरोपी राशिद व शान मोहम्मद उर्फ शानू को समय करीब 19.30 बजे आगरा चुंगी, एटा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- राशिद पुत्र अखत्यार खां निवासी ग्राम झकरई, थाना अलीगंज, एटा।
2- शान मोहम्मद उर्फ शानू पुत्र पेशकार निवासी उपरोक्त।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks