संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों की हुई मौत
थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव शेखपुरा का है मामला
ग्रामीणों का कहना बीती शाम संग बैठकर पी थी शराब-इसके कारण ही हुई मौत
इनके परिजनों का कहना हार्ट अटैक से हुई है मौत, दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा-एसपी ग्रामीण राजेश कुमार

सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा ने कहा बात सही है गांव के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से बेचते हैं शराब
फिरोजाबाद-थाना खैरगढ क्षेत्र गांव शेखपुरा निवासी 35 वर्षीय नविचंद्र व इसके हमउम्र संजू यादव की संदिग्ध परिस्थ्तिियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों ने बीती शाम शराब पी थी उसके बाद से ही तबियत बिगड़ी, शराब पीने से मौत हुई है, मौके पर सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा सहित थाना पुलिस भी पहुंच गयी। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
वहीं इस मामले में सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि गांव वाले बता रहे हैं शराब पिये थे, सुबह के समय बताया गया इनके सीने में दर्द हुआ, इसके बाद इनकी मौत हुई है, दूसरे आदमी उनके भी सीने में दर्द हुआ था, दो लोगों ने शराब पी थी, पोस्टमार्टम के बाद असली बात पता चलेगी, ये बात सही है कि गांव के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं, निरंतर पुलिस कार्यवाही करती है, पिछली बार भी एसओजी टीम के साथ कार्यवाही की गई, बाकी जांच के बाद पता चलेगा।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि थाना खैरगढ़ के शेखपुरा गांव में सूचना मिली है दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है सूचना पर पुलिस ने जब छानबीन की है एक नविचंद्र और दूसरे संजू यादव हैं, बीती रात दोनों बैठकर एक साथ शराब पिये थे, इनके परिजनों का कहना था कि हार्ट अटैक से इनकी मौत हुई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा जा रहा है, अन्य बातों की जांच की जा रही है।
वहीं एक ग्रामीण ने बताया कि गांव में कुछेक जगह शराब बिक रही है। 30-35 रूपये में पउआ मिल जाता है, बीती शाम को इन्होंने दारू पी है मौसी का लड़का है, बड़ा भाई, एक परिवार में ही उन्हांेने भी शराब पी है, दोनों की कंडीशन सेम एक जैसी है चेहरे से लेकर आगे तक, गांव से दारू ली है कहां से ली है ये नहीं पता। बताया तीन दिन पहले भी कमलेश नामक एक व्यक्ति शराब पीकर मृत हुआ था। बताया गया दोनों रिश्ते में चाचा bhi भतीजे लगते हैं।