इस दिवाली भारतीयों ने चीन को दिया ₹40,000 करोड़ का झटका

इस दिवाली भारतीयों ने चीन को दिया ₹40,000 करोड़ का झटका

कोरोना संकट के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल की अपील है. खासकर दिवाली से ठीक पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से इस त्योहार में स्थानीय वस्तुएं खरीदने की अपील की थी. अब पीएम मोदी की इस अपील पर लोगों ने विदेशी सामानों का बहिष्कार किया. खासकर इस दिवाली चीन को कारोबार के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है. 

देश के लोगों ने दिवाली पर चीनी सामानों का जमकर बहिष्कार किया. कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की मानें तो इस त्योहारी सीजन में कारोबार के मोर्चे पर सीधे तौर पर चीन को करीब 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है. इस त्योहारी सीजन में लोग चाइनीज प्रोडक्ट्स को नजरअंदाज करते दिखे.

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कैट के नेतृत्व में देशभर के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को मजबूती से लागू किया. दिवाली पर खरीद-बिक्री के आंकड़े शानदार रहे. लेकिन लोगों ने चाइनीज प्रोडक्ट का खुले तौर पर विरोध किया. 

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने जानकारी दी है कि देश के 20 अलग-अलग शहरों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस दीवाली के त्योहारी सीजन के दौरान देशभर में करीब 72,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. लेकिन चीन को सीधे तौर पर करीब 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks