
छतरपुर !!* *!! चोरी के डेढ़ किलो सोने को सराफा कारोबारियों ने लगाया ठिकाने,पुलिस के हाथ लगे दो आरोपी !!* *!! चोरी का माल सराफा बाजार में बेचने के मामले में दो लड़कियों समेत पांच लोगों को बनाया गया आरोपी !!* *!! शहर के नामचीन परिवारों के लड़के शामिल !!* छतरपुर। शहर के मोदी परिवार के सूने घर से 29-20 अक्टूबर को हुई चोरी के मामले में डेढ किलोग्राम सोना चोरी होने और चोरी का सोना छतरपुर के सराफा बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी का माल सराफा बाजार में बेचने के मामले में दो लड़कियों समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शहर के नामचीन ज्वेलर्स शामिल हैं। चोरी का 70 फीसदी माल जब्त कोतवाली टीआइ अरंविद दांगी के मुताबिक इस मामले में अभी विवेचना चल रही है। चोरी गए सोना को 70 फीसदी हिस्सा रिकवर कर लिया गया है। वहीं बाकी सोना और दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर राकेश मोदी व राजेश मोदी किसी काम से परिवार सहित बाहर गए थे। सूना घर देखकर दो चोर घर में घुसे और वहां मौजूद करीब डेढ़ किलोग्राम सोने के जेवर चुरा लिए। इन चोरों ने चोरी का सोना दो लड़कियों व सराफा कारोबारियों की मदद से छतरपुर शहर के सराफा बाजार में खपा दिया। मोदी परिवार जब वापस आया तो उन्होंने चोरी की शिकायत कोतवाली में की। शहर के नामचीन परिवारों के लड़के शामिल चोरी के सोने को खरीदने बेचने के इस हाईप्रोफाइल मामले में शहर के दो बड़े सर्राफा कारोबारियों के बेटों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, कुछ लोगों को पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चोरी का सोना खरीदने और बेचने में नामचीन परिवारों के लड़कों के शामिल होने की बात स्वीकार की है।