आर्यसमाजी रामचन्द्र वर्मा ने ली दुनियां से अन्तिम विदाई

आर्यसमाजी रामचन्द्र वर्मा ने ली दुनियां से अन्तिम विदाई।
एटा,
जनपद एटा के सकतपुर ग्राम के निबासी पूर्व प्रवक्ता एवं आर्य समाजी रामचन्द्र वर्मा ने आज 85 वर्ष पूर्ण कर दुनियां को आज अलविदा कह कर चले गए।उन्होंने आज अपने पैतृक गांव सकतपुर में हवन पूजन करने के बाद अचानक उनका ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।उन्होंने अपने कार्यकाल में आस पास के क्षेत्र में आर्य समाज की स्थापना की, और समाज के लोगो को समाजहित, परिवार हित में काम किया।उन्होंने अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ कर गए हैं।पुत्री इलाहाबाद में प्रवक्ता पद पर है, दूसरी पुत्री गुरुकुल संस्था का शाहजहापुर के ग्राम रुद्रपुर में संचालन करती है।पुत्र पिता की विरासत को समालेगे।श्री वर्मा जी आयुर्वेद के भी अच्छे चिकित्सक थे।उनके निधन पर पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सचिव देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष विकास मित्र एडवोकेट के साथ ही चंद्रप्रकाश आर्य, हुकुमसिंहठेकेदार,किशुनलाल, वलवीर सिंह बाबू जी, राहुल, जयवीर, देवदत्त, राजेश, जसवंत सिंह, जयकिशोर आदि लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks