M.P पुलिस ले गई जैन को अपहरण की रिपोर्ट

एटा।ईशान जैन पुत्र डाॅ योगेश चन्द्र जैन निवासी मो0 राधाकृष्ण थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपने पिता का अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में दिनांक 10.11.2020 को थाना अलीगंज पर मुअसं- 392/2020 धारा 364ए, 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया। लेकिन सम्पूर्ण प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 10.11.2020 को थाना कोतवाली टीकमगढ़, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जैन धर्म गुरुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 02.09.2020 को थाना टीकमगढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 841/2020 धारा 295ए भादवि व 67 आईटी एक्ट में वाॅछित अभियुक्त डाॅ योगेश चन्द्र जैन निवासी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को बिना स्थानीय पुलिस को बताये सादा वस्त्रों में मय टीम अलीगंज आकर गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाया गया। डाॅ योगेश चन्द्र जैन थाना कोतवाली टीकमगढ़, मध्यप्रदेश पुलिस की हिरासत में हैं, नाकि उनका अपहरण किया गया है। उक्त सम्बन्ध में थाना अलीगंज जनपद एटा से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks