शातिर जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

एटा – थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर जिला बदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक शातिर जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.11.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला मानधाती, बम्बा के पास से जिलाधिकारी एटा द्वारा जारी आदेश दिनांक 04.11.2020 से 6 माह के लिए जिलाबदर चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर *मुअसं- 222/2020 धारा 3/10 उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. राहुल पुत्र रामपाल निवासी नगला मानधाती थाना मिरहची एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ.नि. मदन मुरारी द्विवेदी
2- आरक्षी पंकज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks