जुआ खेलते हुए दस जुआरी गिरफ्तार, 16650 रुपये, 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती बरामद


एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते हुए दस जुआरी गिरफ्तार, 16650 रुपये, 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए दस अभियुक्तों को 16650 रुपये व 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 10.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा दस अभियुक्तों को 16650 रुपये, 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती सहित सिरसाबदन के पास खाली जगह के पास से समय करीब 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सँ0 235/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. चरन सिंह पुत्र नरायन सिंह
  2. वीरपाल पुत्र श्यामलाल
  3. राकेश पुत्र नौबत सिंह
  4. गजेन्द्र सिंह पुत्र कुंवरपाल
  5. मुरारीलाल पुत्र भूदेव सिंह
  6. सुनील पुत्र राजवीर सिंह
  7. मोहित पुत्र रवीन्द्र सिंह
  8. पप्पू पुत्र रामप्रसाद निवासीगण सिरसाबदन थाना मारहरा जनपद एटा
  9. महेश पुत्र भगवान सिंह
  10. वीरपाल पुत्र असरफी लाल निवासीगण रशीदपुर माफी थाना मारहरा जनपद एटा। बरामदगी
    1- 16650 रुपये व 52 तास के पत्ते व अधजली मोमबत्ती।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks