तमंचे के बल पर सिपाही से मोबाइल लूटने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, तमंचे के बल पर सिपाही से मोबाइल लूटने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 370/2020 धारा 392 भादवि की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 05.09.2020 को आरक्षी बिजेंद्र बाबू द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 04.09.2020 को रात्रि 10 बजे अपनी ड्यूटी करने के बाद वादी अपने कमरे पर जा रहा था तभी दरगाह के पास दो अपाचे बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर वादी से उसका redmi का मोबाइल फोन छीन लिया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मु0अ0सं0- 370/2020 धारा 392 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 10.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त लोकेश को आगरा चौराहे के पास से समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया तथा पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोबाइल फोन अपने साथी पुष्पेंद्र पुत्र सुनहरी लाल निवासी ढोलपुरा थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद के साथ मिलकर तमंचे के बल पर लूटा था, तमंचा तथा बाइक पुष्पेंद्र ही लेकर आया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- लोकेश पुत्र महावीर निवासी जमालपुर दुर्जन थाना जलेसर एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks