
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 98 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना नयागांव दिनांक 10.11.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरन प्रतीक्षालय के पास से एक अभियुक्त को 22 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित तथा एक और अन्य अभियुक्त को भी नयागांव पुलिस द्वारा ग्राम लाडमपुर से 50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0 241/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम रामवीर पुत्र पुत्तुलाल निवासी प्रधानवाली गली सराय अहगत थाना नयागांव एटा व मु0अ0स0 242/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अजयपाल पुत्र जगदीश निवासी लाड़मपुर थाना नयागांव एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2- जसरथपुर- दिनांक 10.11.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम जमला गैस गोदाम के पास से एक अभियुक्त को 20 लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज एटा पर मु0अ0स0 209/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम शिवराज पुत्र महेन्द्रपाल निवासी जमालपुर थाना जसरथपुर एटा।
3- सकीट दिनांक 10.11.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरन इशारा मोड़ से एक अभियुक्त को 14 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट एटा पर मु0अ0स0 191/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अशोक पुत्र श्यामपाल निवासी लोथरा थाना सकीट एटा पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।