, कुशीनगर

किताबों में अकसर पढ़ने वाले ईमानदारी के सबक को असल ज़िंदगी में हर कोई उतार नहीं पाता है। लेकिन नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर निवासी चन्दन विश्वकर्मा पुत्र सुभाष शर्मा जो सरस्वती इंटरमीडियट कालेज परसौनी में कक्षा आठ का छात्र है उसने इसको चरितार्थ साबित करते हुवे ईमानदारी की एक मिशाल पेश की है।
हुआ यूं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नेबुआ रायगंज के नेबुआ टोला निवासी और नेबुआ नौरंगिया के वार्ड नम्बर 11 के जिला पंचायत पद के भावी प्रत्यासी मनोहर जायसवाल अपने सहयोगी मित्र आनन्द तिवारी कोके साथ स्थानीय थानाक्षेत्र के परसौनी चौराहे पर स्थित मन्नू शर्मा के दुकान पर सेविंग करवाने पहुचे, गाड़ी से नीचे उतारते समय उनका इंफिनिक्स हॉट 8 मॉडल मोबाइल गिर गया और उन्हें पता भी नही चला, सेविंग करवाने के बाद वो पुनः घर जा ही रहे थे कि उन्हें मोबाइल की जरूरत महसूस हुई, पूरी गाड़ी की तलासी लेने के बाद भी जब उन्हें मोबाइल नही मिला तो उन्होंने अपने सहयोगी मित्र के मोबाइल से अपने खोये हुवे मोबाइल पर कॉल किया, काल रिसीव करने वाला लड़के ने अपने नाम के साथ पूरा पता बता दिया और मोबाइल ले जाने की बात कहकर वो एक दुकान पर बैठकर उनका इंतजार करने लगा, बताये हुवे पते पर कुछ देर बाद पहुचे जिपस के भावी उम्मीदवार ने अपना खोया हुवा मोबाइल को उसी अवस्था में पाकर और उस बच्चे की ईमानदारी पर खुश होकर उसको धन्यवाद देते हुवे उसकी ईमानदारी की तारीफ की और भविष्य में ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुवे आगे बढ़ने की नसीहत और आशीष देते हुवे उसे इनाम भी दिया,
मोबाइल कब, कहा और कैसे मिला इस सन्दर्भ में पूछने पर उसने बताया कि उक्त चौराहे से गुजरते समय एक कबाड़ बिनने वाले बच्चे के हाँथ में इस मोबाइल को देखा और उससे मोबाइल ले लिया, अपने दोस्त क्रमशः संतोष शर्मा, नितीश शर्मा, अंकुश विश्वकर्मा और शिवम पाण्डेय को इस मोबाइल को दिखाया, सबने इस मोबाइल को खोलने की कोशिश की पर मोबाइल में पासवर्ड लगा होने के कारण इसे खोल नही पाये, इस दौरान लगभग 5 -7 काल आये जिन्हें रिसीव करने के बाद जिसका मोबाइल है आकर ले जाने की बात कहते थे, इसी बीच उन्होंने काल किया और बताये हुवे पते पर पहुचकर अपना मोबाइल प्राप्त कर लिया ..!!
चंदन विश्वकर्मा के इस ईमानदारी की हर तरफ चर्चा हो रही है, हर कोई इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे मेहनत और पूर्ण लगन के साथ भविष्य में भी ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुवे आगे बढ़ने की नसीहत दे रहा है, गरीबी की हालत में पलने और पढ़ने वाला चन्दन भविष्य में पुलिस बनकर समाज और देश की सेवा करना चाहता है,
अपने विद्यालय के छात्र के इस कारनामे से खुश होकर सरस्वती इंटरमीडियट कालेज परसौनी के प्रधानाचार्य रामभरोसा गुप्त ने प्रसंसा करते हुवे किसी विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में इसे सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है ..!!