पुनरीक्षण अवधि में स्थानांतरण प्रक्रिया रहेगी प्रतिबंधित

पुनरीक्षण अवधि में स्थानांतरण प्रक्रिया रहेगी प्रतिबंधित

एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुखलाल भारती ने सूचित किया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 से सम्बन्धित कार्य एकीकृत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन 17 नवम्बर से प्रारम्भ होकर अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 तक सम्पन्न होगा। इस अवधि में पुनरीक्षण कार्य से सम्बन्धित अधिकारियों के स्थानान्तरण पर रोक रहेगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उपजिलाधिकारी प्रथम, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके अधीन कार्यरत ऐसे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का स्थानान्तरण जो पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध है, इस अवधि में कद्ापि न किया जायें।

उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी यथा-जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार, बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर एवं अन्य ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जो मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में सम्बद्ध है, के स्थानान्तरण पर उक्त अवधि तक रोक रहेगी। निर्देशों का अनुपालन पूर्णतः सुनिश्चित किया जायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks