स्कूल/कालेजों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालक/बालिकाओं को किया गया जागरूक

एटा ~ जनपद भर में चला एण्टी रोमियों अभियान, टीम के साथ थानाध्यक्षों ने स्कूल/कालेजों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालक/बालिकाओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 09.11.2020 को जनपद के सभी थानों पर गठित एण्टी रोमियों टीमों द्वारा *राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे 180 दिन के मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों में जाकर में बालक, बालिकाओं एवं अध्यापकों को मिशन शक्ति के विषय में जागरूकर कर* उनके कृत्यों, शब्दों व अधिकारों एवं मर्यादा का हनन न होने तथा बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जारी सभी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देते हुये शपथ दिलाई गई ‌। इसी क्रम में थाना अलीगंज, महिला थाना, नयागांव, जसरथपुर, सकरौली, मिरहची, मारहरा, बागवाला, रिजोर, अवागढ़ द्वारा स्कूल, कालेजों एवं ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को बालिकाओं व महिलाओं के सम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा उनके विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने में अपना पूरा योगदान देने की शपथ दिलाई गई साथ ही बेटे और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने के साथ साथ अपने बच्चो को नैतिक मूल्य सिखाने और उन्हे सही और गलत का भेद बताने तथा अपने बेटी को स्वयं की सुरक्षा के लिये ध्यान रखने को कहते रहना तथा अपने बेटे को भी अनुशासन में रखते हुये उसकी दैनिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सभी बालिकाओं को अवगत कराय़ा गया कि राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वाबलम्बन के तहत हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क खुली है। जहाँ पर आप अपनी समस्या को महिला हेल्पडेस्क अधिकारी को बता सकती है। आपकी शिकायत पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks