
*#Agra….* *दाखिल-खारिज कराने के लिए तहसीलदार ने मांगी 3 लाख की रिश्वत, जांच का आदेश* योगी सरकार में अधिकारी रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। आगरा जिले की किरावली तहसील में एक तहसीलदार ने दाखिल-खारिज के लिए रुपयों की डिमांड की। इतना ही नहीं फरियादी को अपने ही व्यक्ति से बात करने के लिए भी कहा गया। तहसीलदार और फरियादी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। *यह था पूरा मामला* पूरा मामला आगरा की किरावली तहसील का है। यहां एक फरियादी ने खसरा खतौनी में नामांतरण कराने के लिए दो फाइल तहसीलदार राजू कुमार के न्यायालय में पेश की थीं। काफी समय तक फाइल पड़ी रही लेकिन नामांतरण नहीं किया गया। इसे लेकर फरियादी ने तहसीलदार से फोन पर बात की। इस पर तहसीलदार ने दाखिल खारिज करने के लिए दोनों फाइलों के लिए कुल तीन लाख रुपये की मांग की। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।