शादी का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार।

एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, ग्राम निधौली खुर्द में पति की मृत्यु के बाद शादी का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअसं- 217/18 धारा 376, 323, 120बी, 504, 506 भादवि में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 27.10.2018 को वादिया पत्नी स्वर्गीय श्री अतुल वर्मा पुत्री श्री सुरेश चंद्र हाल पता महाराजपुर थाना पिलुआ एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसकी शादी दिनांक 29.04.2017 को अतुल वर्मा पुत्र रामवीर निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर एटा से हुई थी। दिनांक 05.10.2017 को वादिया के पति की मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई थी। जिसके दो महीने बाद वादिया के देवर अमित ने वादिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया जिसका विरोध करने पर वादिया के सास ससुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादिया पर चुप रहने का दबाव बनाया और कहा कि तुम दोनों की शादी कर देंगे। जिसके बाद देवर अमित वादिया का लगातार शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर उन्होंने कहा कि दहेज में ₹500000 दो तब शादी करेंगे इसका विरोध करने पर उपरोक्त लोगों द्वारा वादिया के साथ मारपीट की गई। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 217/18 धारा 376, 323, 120बी, 504, 506 भादवि बनाम अमित आदि 8 नफ़र* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.11.2020 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त अमित को उसी के घर से समय करीब 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अमित पुत्र रामवीर निवासी ग्राम निधौली खुर्द थाना रिजोर एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks