ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या ने विकल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या ने विकल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

अयोध्या।
अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राम तीरथ विकल के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या ने गहरा शोक व्यक्त किया!
विकल जी का निधन एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह लगभग 65 वर्ष के थे पिछले कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। वह दैनिक जागरण, स्वतन्त्र चेतना सहित कई अखबारों में काम कर चुके । पत्रकार जगत में शोक की लहर है। विकल जी अपनी धारदार कलम के लिए सदैव याद किए जाएंगे। विकल जी के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या के पत्रकारों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई है।
जिला अध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने कहा कि विकल जी मृदुल स्वभाव के मिलनसार, शांतिप्रिय, कलम के धनी पत्रकार थे उनके निधन से जनपद अयोध्या के पत्रकारिता जगत में बड़ी हानी हुई है!
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में देव बक्श वर्मा, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश सिंह. ओम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ राजन राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ राजन, प्रमोद दुबे, रामप्रसाद तिवारी, अजय कुमार मांझी, दयाशंकर मौर्य, रमेश पांडे, राम प्रकाश तिवारी, हिर्दय राम मिश्र, रवि प्रकाश गुप्त, डॉ दिनेश तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, अशोक कुमार वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा को स्वर्ग में स्थान के लिए ईश्वर से कामना किया! दुखी परिवार को दुख सहन करने की ईश्वर क्षमता दें!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks